Home » झारखंड » राँची » मां को कहा, धोनी गरीबों को पांच हजार रुपये व घर बांट रहे हैं, झांसे में लेकर डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण

मां को कहा, धोनी गरीबों को पांच हजार रुपये व घर बांट रहे हैं, झांसे में लेकर डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण

रांची डेस्क : राजधानी रांची में रांची के लाल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का नाम अब अपराधियों के भी काम आने लगा है। धोनी के नाम का झांसा दे कर अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की गोद से उसके डेढ़ साल के बच्चे को किडनैप कर लिया। भुक्तभोगी महिला ने इस संबंध में अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

क्या है पूरा मामला

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गत् 22 अक्टूबर को रांची के जगन्नाथपुर की रहने वाली मधु देवी अपने दो बच्चों के साथ रांची के हिनू में एक स्टाॅल से कुछ सामान खरीद रही थी। तभी अचानक एक बाइक सवार युवक व एक महिला के साथ वहां आए और उससे कहा कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी गरीबों के बीच पांच हजार रुपये और घर बांट रहे हैं। महिला घर व पैसे की लालच में अपराधियों के झांसे में आ गई और उनके साथ चलने को तैयार हो गई। अपराधी महिला को अपने साथ बाइक पर बैठा कर हरमु आवासीय कालोनी ले गए। बाइक सवार अपराधियों ने भुक्तभोगी महिला को बिजली ऑफिस के पास उतार दिया और कहा कि इसी ऑफिस में महेंद्र सिंह धोनी बैठे हैं, जाकर घर व पैसे मांग लो।

महिला के अंदर जाते ही बच्चा लेकर हुए फरार 

बाइक सवार अपराधियों ने महिला को कहा कि वह अंदर जाकर आवास और पैसे मांग ले। तब तक वे दोनों उसके बच्चे का ख्याल रखेंगे। जैसे ही भुक्तभोगी महिला अंदर गई, बाइक सवार युवक और उसकी साथी महिला बच्चे को लेकर बाइक से फरार हो गए। भुक्तभोगी महिला ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। परंतु पांच दिन बीत जाने के बाद भी अब तक बच्चे का कुछ भी पता नहीं चल सका है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!