Home » झारखंड » पलामू » पलामू : बापू को दी गई श्रद्धांजलि, सिंचाई योजनाओं के निर्माण के लिए सत्याग्रह चलाने का हुआ निर्णय

पलामू : बापू को दी गई श्रद्धांजलि, सिंचाई योजनाओं के निर्माण के लिए सत्याग्रह चलाने का हुआ निर्णय

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : सामाजिक स्वयंसेवी संस्था गांधी विचार मंच के तत्वाधान में विश्व के महानतम विभूति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रारंभ में मंच द्वारा स्थापित थाना चौक पर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदरपूर्वक नमन किया गया। इसके उपरांत मंच के संस्थापक अध्यक्ष रविंद्रनाथ उपाध्याय की अध्यक्षता में स्थानीय गांधी चौक पर बारिश के आवाजाही के बीच सत्याग्रह सम्मेलन का आयोजन किया गया। संचालन गांधी विचार मंच के उपाध्यक्ष कन्हाई मेहता के द्वारा किया गया। सभा में गांधी एवं शास्त्री के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वहीं विश्रामपुर अंचल के दशक पुरानी मांग पूर्ण अनुमंडल का दर्जा दिलाने पर एक स्वर से आवाज उठी। सिंचाई सुविधा से वंचित इस अंचल अंतर्गत दशकों से लंबित खूंटीसोत व भेलवा जलाशय योजना, नावा प्रखंड के लब्जी सिंचाई योजना, पांडू प्रखंड के झांझी सिंचाई योजना निर्माण को लेकर राज सरकार से मांग मनवाने के लिए एकबार फिर सत्याग्रह आंदोलन चलाने का संकल्प लिया गया। इन चार जलाशय योजनाओं के निर्माण होने पर खेतों की सिंचाई के साथ पेयजल की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।वहीं लगातार आवाज उठाए जाने के बावजूद जनप्रतिनिधियों की पूरी उदासीनता पर क्षोभ व्यक्त किया गया। इस सम्मेलन में सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष संजय पांडेय, सनातनविद्या निकेतन के निदेशक धनंजय पांडेय, वरिष्ठ समाजसेवी बिहारी लाल गुप्ता, शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह व रविंद्रनाथ चौबे, मंच के कोषाध्यक्ष राजमणि विश्वकर्मा, प्रोफेसर गोविंद सिंह, मदर व्यू अकादमी के प्राचार्य विश्वजीत बक्सराय, रमेश चौबे, पेंशनर समाज के अध्यक्ष रामलखन पाल, विफन मेहता, महेंद्र चंद्रवंशी, महिला नेत्री किरण देवी, सोना देवी नागवंती, रामचंद्र सिंह खरवार, रामसेवक विश्वकर्मा, महेंद्र चंद्रवंशी, प्रभु प्रजापति, हरे कृष्णा सिंह, कृष्ण सिंह, रामकिशन चौधरी, विनोद यादव, राम अवतार चंद्रवंशी, संजय यादव, ललन पटेल, संजय उपाध्याय, बलराम साहब, विजय यादव, राजेंद्र साहू, सरजू चौहान, प्रभुनाथ उपाध्याय, नंदू शाह, संतोष चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!