Home » झारखंड » राँची » पलामू : आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

पलामू : आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

पलामू डेस्क : जिले से छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामला जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले में त्वरित कारवाई करते हुए घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दुष्कर्म पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपियों ने ही महिला कलाकार को छत्तीसगढ़ से कार्यक्रम के लिए बुलाया था।

क्या है पूरा मामला 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पलामू जिले के विश्रामपुर में स्थानीय लोगों ने आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ के आर्केस्ट्रा कलाकार को बुलाया था। महिला आर्केस्ट्रा कलाकार का हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को कार्यक्रम था। लेकिन अचानक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। ऐसे में हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कार्यक्रम स्थल से आर्केस्ट्रा कलाकार की पूरी टीम वापस लौटी, जिसमें पीड़िता के साथ-साथ कई दूसरे कलाकार भी थे।

नशीला पदार्थ खिला कर आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म 

आरोपियों ने सभी को किराये के मकान में ठहराया।  उसी मकान में आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। उल्लेखनीय है कि इस दौरान दूसरे कमरे में पीड़िता की बहन व अन्य आर्केस्ट्रा कलाकार मौजूद थे। लेकिन समय रहते उन्हें घटना की जानकारी नहीं हो सकी। जब पीड़िता ककई बहन व अन्य आर्केस्ट्रा कलाकारों को घटना की जानकारी हुई तो तत्काल पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।

पीड़िता ने दर्ज कराया ब्यान, दो आरोपी गिरफ्तार

होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को सारी घटना बताई है। मेदिनीनगर टाउन महिला थाना प्रभारी विशाखा कुमारी ने पीड़िता का ब्यान दर्ज किया है। वहीं विश्रामपुर थाना की पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए इस शर्मनाक घटना में संलिप्त उरसुला ग्राम निवासी और ऑर्केस्ट्रा पार्टी के म्यूजिशियन विंदेश्वर रवि उर्फ दीवाना तथा पांडू थाना के कुलिया ग्राम निवासी अनाउंसर अजय रवि को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में विश्रामपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!