Home » राज्य » बिहार » दो भाइयों की गोली मार कर हत्या, पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया खोखा व कारतूस

दो भाइयों की गोली मार कर हत्या, पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया खोखा व कारतूस

समस्तीपुर डेस्क : बिहार के समस्तीपुर में दो भाइयों की गोली मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बुधवार की रात में दोनों भाई जब दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे थे, तब उन्हें नजदीक से गोली मारी गयी, जिससे दोनों की मौत हो गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला

घटना समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र की है। रोसड़ा थाना क्षेत्र के पवड़ा निवासी मनीकान्त चौधरी के दोनों पुत्र सुमित कुमार  चौधरी (36 वर्ष) तथा अजित कुमार चौधरी (32 वर्ष) अपने किराना की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे थाना क्षेत्र के पांचूपुर चोरबा पोखर के पास पहुंचे, मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने के बाद दोनों भाई काफी देर तक रात में सुनसान सड़क पर गिरे पड़े रहे। थोड़ी देर बाद किसी राहगीर ने दोनों को सड़क पड़ा हुआ देखकर शोर मचाया तो लोग मौके पर जमा हुए और दोनों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटि पर मौजूद डॉ॰ मनीष कुमार ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हालांकि हत्या के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने गोली मारने से पहले लूट का भी प्रयास किया है। घटना कि सूचना परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस को बरामद हुआ खोखा और कारतूस

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटनास्थल से पुलिस को खोखा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष प्रसूनजय कुमार ने बताया कि दो किराना दुकानदार भाईयों कि हत्या हुई है। जांच चा रही है। घटना में संलिप्त अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

पूर्व में उसी स्थान पर लूट का शिकार हुए थे दोनों भाई

दोनों भाई अपने किराना कि दुकर बंद कर उसी रास्ते से प्रतिदिन घर लौटते थे। करीब 16 माह पूर्व 22 जून 2022 को चोरबा पोखर के पास अपराधियों ने दोनों भाइयों के साथ लूटपाट कि घटना को अंजाम दिया था। इस संदर्भ में दोनों ने रोसड़ा थाना में कांड संख्या 183/22 दर्ज कराया था। करीब 16 महीने बाद अपराधियों ने दोनों भाईयों को उसी स्थान पर गोली मार कर हत्या कर दी। घटना से परिजन व स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं। परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को रोक दिया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पिछली घटना के बाद किसी तरह की कारवाई नहीं की, इसका परिणाम आज की घटना है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!