Home » झारखंड » दुमका » फूटबॉल मैच के दौरान वज्रपात, दो की मौत, कई घायल

फूटबॉल मैच के दौरान वज्रपात, दो की मौत, कई घायल

आज़ाद दर्पण डेस्क : दुमका जिले के हंसडीहा में शनिवार शाम एक फुटबॉल मैच वज्रपात होने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। इस वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को इलाज के तत्काल सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिस समय आकाशीय बिजली गिरी, उस समय जालवै पहाड़ी मैदान में फुटबॉल का मैच चल रहा था। । घटना की जानकारी होने के बाद हंसडीहा पुलिस थाना मौके पर पहुंच गई। मैच का आयोजन हिरला मरांग बुरु क्लब द्वारा कराया गया था।

फुटबॉल मैच के दौरान गिरी आकाशीय बिजली 
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हंसडीहा थाना क्षेत्र के जालवै पहाड़ी के नीचे मैदान में फुटबॉल मैच हो रहा था। हालांकि वहां बारिश हो रही थी, इसके बावजूद मैच जारी था। दर्जनों लोग मैदान के किनारे बारिश में ही खड़े होकर मैच देख रहे थे। इसी दौरान मैच देख रहे लोगों पर वज्रपात हो गया। वज्रपात की चपेट में आने से मधुबन निवासी संतलाल सोरेन तथा जलवै निवासी शिवलाल सोरेन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में मैच देख रहे छ: लोग घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल दो लोग देवघर रेफर 
घटना के बाद तत्काल मृतक व घायलों को सरैयाहाट सीएचसी लाया गया। सीएचसी में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायल युवक सोमरा टूडु थाहा अनिल हांसदा बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। एक घायल अनिल सोरेन का इलाज सरैयाहाट सीएचसी में ही किया जा रहा है। वहीं मामूली रूप से घायल सुरेन्द्र हांसदा, बैजू हांसदा, रंजीत मुर्मू, नारायण मुर्मू व पुलिस सोरेन स्थानीय स्तर पर अपना इलाज करवा रहे हैं।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!