रांची डेस्क : राजधानी रांची से एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। शव रांची के बड़ा तालाब से बरामद हुआ है। शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने तालाब में तैरता देखा। इसके बाद इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को तालाब से बाहर निकाला तथा पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया है। शव की अबतक पहचान नहीं हो पाई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व पहले भी बड़ा तालाब से शव बरामद होता रहा है। पुलिस अज्ञात शव के पहचान करवाने की कोशिश में लगी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Author: Shahid Alam
Editor