Home » झारखंड » पलामू » बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में उपाध्यक्ष करते हैं नियमों की अवहेलना – अध्यक्ष

बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में उपाध्यक्ष करते हैं नियमों की अवहेलना – अध्यक्ष

गौरीशंकर सिंह, छत्तरपुर : बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह ने उपाध्यक्ष चंदन प्रकाश सिन्हा पर समिति की बैठक में बीस सूत्री नियमों की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीस सूत्री अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह ने कहा कि बीते 21 सितंबर को बीस सूत्री समिति की हुई बैठक में उपाध्यक्ष द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर बिना पुख्ता सबूत के अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने का प्रोसिडिंग लाने के लिए जम कर हंगामा किया गया था। वहीं बीस सूत्री की बैठक का संचालन करने का दायित्व समिति के सचिव सह बीडीओ की है। परंतु उपाध्यक्ष की दबंगई का आलम यह है कि जबरन खुद बैठक का संचालन करते हैं, जो नियम विरुद्ध है। उपाध्यक्ष द्वारा नियम विरुद्ध होकर बिना कोई पुख्ता सबूत के अधिकारियों को टारगेट कर कार्रवाई हेतु प्रोसिडिंग लाने का दबाव बनाया जाता है। ऐसा नहीं होने पर वे सभी सदस्यों पर रौब दिखाते हैं। उपाध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से गरीब फुटपाथी दुकानदारों को दुकान हटाने को कहते हैं। कुछ चुनिंदा लोगों का दुकानें हटाई भी गई है। इससे लोगों में असंतोष है। इनकी कार्यशैली से बीस सूत्री समिति व सरकार की छीछालेदर हो रही है। अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह ने कहा कि चंदन प्रकाश सिन्हा जिस संस्था में कार्य करते हैं, चाहे कॉलेज हो, स्वास्थ्य विभाग हो या वर्तमान में बीस सूत्री समिति हो। वहां बखेड़ा खड़ा करते हैं। संस्था में नियम विरुद्ध कार्य करते हैं। नियमों को ताक पर रख कार्य करने की उनकी नियत रही है। 21 सितंबर को खाद की कालाबाजारी को लेकर उपाध्यक्ष ने बीएओ पर कार्रवाई का जो प्रस्ताव लाया था, उस बाबत उनके पास कोई पुख्ता सबूत नहीं था। जिससे बीएओ पर कार्रवाई की अनुशंसा की जाए। अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के बढ़ते जनाधार से चंदन सिंहा बौखला कर जनविरोधी कार्य कर रहे हैं और उलूल जुलूल बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने कहा कि वे सारी तथ्यों से माननीय मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराएंगे। पूछे जानेपर उपाध्यक्ष चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि बीस सूत्री उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस के ये अध्यक्ष और मुस्ताक अहमद हमें पचा नहीं पा रहे हैं।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!