Home » झारखंड » पलामू » पांकी : यूथ कांग्रेस के नेता के प्रयास से लगा ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

पांकी : यूथ कांग्रेस के नेता के प्रयास से लगा ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

पलामू डेस्क : जिले के पांकी प्रखंड के केल्हवा गांव में 10 दिनों से व्याप्त अंधेरा मंगलवार को समाप्त हो गया। उल्लेखनीय है कि 10 दिनों पूर्व केल्हवा गांव में लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके बाद गांव के लोग अंधेरे में रहने को विवश थे। इसी बीच यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया के पुत्र मोहम्मद कैसर के प्रयास से मंगलवार को उक्त गांव में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। मोहम्मद कैसर ने बताया की ग्रामीणों द्वारा मेरे समक्ष ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण होने वाली विद्युत की समस्या के संबंध में बताया गया था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विभागीय अधिकारियों से बात कर ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया गया है तथा उसका अधिष्ठापन कर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में गांव में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था। लेकिन एक बहुत ही कम क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर पर गांव के 100 से भी अधिक घरों का लोड होने के कारण अक्सर ट्रांसफॉर्मर जल जाता था। इस बार ट्रांसफॉर्मर जलने पर यूथ कांग्रेस के नेता के प्रयास से 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया है। मौके पर इसराइल अंसारी, वार्ड सदस्य नारायण प्रजापति सुहेल, डब्ल्यू, लडू, शफीक, राजा, बसन्त प्रजापति, उमेश, अखिलेश कुमार, श्रवण कुमार सहित कई ग्रामीणों ने यूथ कांग्रेस के नेता का इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!