Home » झारखंड » पलामू » विश्रामपुर : विधायक ने किया भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

विश्रामपुर : विधायक ने किया भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

नरेन्द्र सिंह, विश्रामपुर : पलामू लोकसभा क्षेत्र के बीमोड़ चौक पर भाजपा के चुनावी कार्यालय का उदघाटन शुक्रवार को पूर्व मंत्री सह विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने फीता काट कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि भारत विश्व में सामरिक और आर्थिक शक्ति के रूप में विकसित हो रहा है। इसलिए अभी देश को स्थिर और मजबूत सरकार की बेहद जरूरत है। यह यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केवल भाजपा ही दे सकती है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश की भलाई हेतु कई अहम और कड़े ऐतिहासिक फैसले भी लिए हैं। उन्होंने निवर्तमान सांसद सह पार्टी प्रत्याशी विष्णु दयाल राम की तारीफ करते हुए कहा कि उनका दस वर्षों का कार्यकाल विकास को समर्पित रहा है। उनकी जीत सुनिश्चित है। जीत के बड़े अंतर के लिए सभी पार्टीजन को इस चुनावी समर में अपनी पूरी ताकत झोंक देना है। इसकी अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ अमरेश तिवारी व संचालन विस सह संयोजक अनुज कुमार पांडेय ने किया। मौके पर प्रदेश भाजपा नेता सुशील कुमार चौबे उर्फ टिकैत चौबे, विस संयोजक रामचंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश्वर प्रसाद सिंह, किशुन प्रसाद यादव, सत्येंद्र नारायण सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष अनुज कुमार चौधरी, ब्रह्मानंद चौबे, विकास चौबे, पूर्व प्रमुख संतोष चौबे, महेंद्र चौबे, शिववंश मिश्रा, धीरन तिवारी, रामानंद तिवारी, उपेन्द्र तिवारी, दयाल विश्वकर्मा, प्रदीप चौधरी, नंदकिशोर चंद्रवंशी, शिव कुमार साव, रीता सिंह, क्यास चौधरी, श्याम नारायण राम, पंकज चौबे, नरसिंह चौबे, विनय चौबे सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

जबरदस्त मुनाफे वाली कंपनी से जुड़ने का मौका। जिला व ब्लॉक लेवल पर डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेकर कम्पनी से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें।

जबरदस्त मुनाफे वाली कंपनी से जुड़ने का मौका। जिला व ब्लॉक लेवल पर डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेकर कम्पनी से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!