Home » बॉलीवुड » झारखंड सचिवालय सेवा में कार्यरत महिला पहुँची “कौन बनेगा करोड़पति” के हॉट सीट पर, जानिए कब प्रसारित होगा एपिसोड

झारखंड सचिवालय सेवा में कार्यरत महिला पहुँची “कौन बनेगा करोड़पति” के हॉट सीट पर, जानिए कब प्रसारित होगा एपिसोड

आज़ाद दर्पण डेस्क : सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला फेमस शो कौन बनेगा करोड़पति लोगों के पसंदीदा शो में से एक है। हर साल लोग इस क्वीज शो के आने का इंतजार करते हैं। ज्ञान की बदौलत लोग इस शो में करोड़ो रुपये जीतते हैं। हर सीजन में झारखडं से भी लोग इस शो में पहुंचते हैं। इस बार भी झारखंड की एक बेटी पहुंची है। दरअसल आज रात झारखंड सचिवालय सेवा में वन पर्यावरण एंव जलवायु परिवर्तन विभाग में कार्यरत मधुरिमा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी में नजर आएंगी। यह सचिवालय सेवा और राज्य के लिए गौरव की बात है। KBC-15 में मधुरिमा के जाने से राज्य आज रात के एपिशोड का इंतजार कर रहे हैं। बता दें, मधुरिमा साल 2013 बैच की प्रशाखा पदाधिकारी है। अमिताभ बच्चन इस शो की जान हैं। उनके फुर्तिला अंदाज सबका मन मोह लेता है। वह बेहद ही सरल स्वाभाव से लोगों का दिल जीत लेते हैं। हालांकि आज का यह शो देखना झारखंडवासियों के लिए काफी दिलचस्प होगा क्योंकि झारखंड की बेटी KBC-15 में बिग बी के साथ नजर आएंगी। रात 9 बजे इसका प्रसारण होगा।

Mahboob Alam
Author: Mahboob Alam

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!