Home » झारखंड » राँची » नहाने के दौरान हुंडरू फॉल में बहा युवक, दोस्त छोड़कर भागे

नहाने के दौरान हुंडरू फॉल में बहा युवक, दोस्त छोड़कर भागे

आज़ाद दर्पण डेस्क : रांची के हुंडरू फॉल से एक बड़ी खबर आई है। फॉल में नहाने के दौरान एक युवक के बहने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार के करीब 3:30 बजे की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुछ युवक हुंडरू फॉल घूमने गए थे। सभी लोग वहां फॉल के ऊपर पानी में नहाने लगे। अचानक एक युवक शुभम कुमार (19 वर्ष)अनियंत्रित हो गयाऔर उसका पैर फिसला और वह फॉल में गिर कर बह गया। उसे बहता देख उसके सभी दोस्त वहां से गाड़ी लेकर भाग गए। हालांकि सिकीदिरी थाना पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वे भागने में सफल रहे। घटना से पूर्व वहां मौजूद पर्यटन मित्र ने युवकों को फॉल में नहाने से मना किया था। बताते चलें कि लगातार हो रही बारिश के बाद फॉल में पानी का बहाव तेज है। फॉल में बहे युवक की तलाश लगातार जारी है। युवक बिहार के राजगीर का निवासी बताया जा रहा है।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!